निधन
lअभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रख्यात विधिवेत्ता पद्म भूषण प्रो. वेद प्रकाश नंदा जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। विद्यार्थी परिषद की स्थापना के प्रारंभिक दशक में प्रो. वेद प्रकाश नंदा जी ने संगठन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है और अंतरराष्ट्रीय विधि समुदाय के साथ भी वे गहराई से जुड़े रहे। अभाविप, प्रो. वेद प्रकाश नंदा जी के देहावसान पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है और ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करती है। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति।