अभाविप मऊ जिले का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का हुआ शुभारम्भ
अभाविप मऊ जिले का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का हुआ शुभारम्भ
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित एवं राष्ट्र हित में कार्य करती आ रही है इसी क्रम में अभाविप मऊ का जिला अभ्यास वर्ग जिले राजस्थान भवन मऊ में दो दिवसीय चल रहा है अभ्यास वर्ग में मऊ जिले के 16 नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे अभ्यास वर्ग का उद्घाटन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवनीत शर्मा जी, जिला प्रमुख अजीत राय जी जिला संगठन मंत्री अनूप भारत जी जिला संयोजक शशिकांत मंगलम जी ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्पांजलित कर सत्र प्रारंभ किया गया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवनीत शर्मा जी ने उद्घाटन सत्र प्रस्ताविकी में कहा कि यह एक वैचारिक छात्र संघ है, जो की अपने विचार का प्रवाह छात्रों में ठीक प्रकार से होता रहे इसलिए हम प्रत्येक वर्ष अपने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं उन्होंने कहा कि जैसे साधक साधना करता है उस साधना के पश्चात नई
उर्जा नई दिशा प्राप्त करता है, उसके पश्चात समाज जीवन में जाकर कार्य करता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समाज जीवन में कार्य करने वाले कार्यकर्ता भी हैं इसलिए वह एक भूमिका में 2 दिन साधना करते हैं जिला प्रमुख अजीत राय जी ने प्रस्ताविकी सत्र में कहा की विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण है हमने राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण का बहु आयामी कार्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से करने का लक्ष्य रखा है,
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
जिला अभ्यास वर्ग
विद्यार्थियों को संबोधिए किए तथा सत्र मे जिला संगठन मंत्री अनुप भारत जी ने परिषद के कार्यों की व्याख्या करते हुए वर्ग में बैठे विद्यार्थियों को परिषद के कार्यों को बताया, तथा में विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे जी सदस्यता के विषय पर उद्बोबोधन किया सत्रों में विभिन्न नगर से आए छात्र कार्यकर्ता एवं अन्य शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित रहे सत्र का संचालन मऊ जिले के संचालन समिति ने किया।
Comments
Post a Comment